शी चिनफिंग ने विमान एजी600 की पानी में सफल उड़ान पर बधाई दी

2018-10-20 17:15:09
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/6

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति, केंद्रीय फ़ौजी आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीन के स्वनिर्मित बड़े उभयचर विमान एजी 600 की पानी पर पहली सफल उड़ान पर बधाई दी।

बधाई संदेश इस प्रकार है:उद्योग व सूचनाकरण मंत्रालय, चीनी नागरिक उड्डयन ब्यूरो, चीनी अंतरिक्ष उद्योग ग्रुप लिमिडेट कंपनी, और विमान एजी600 के अध्ययन व निर्माण से जुडे सभी कॉमरेडों, बड़े उभयचर विमान एजी 600 की पानी पर पहली उड़ान सफल रही। जो चीन के अंतरिक्ष उद्योग में प्राप्त और एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि है। इस में भाग लेने वाले सभी इकाइयों व व्यक्तियों ने बड़ी कोशिश करके सभी मुश्किलों को दूर करके उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की। मैंने सभी कॉमरेडों को सच्चे दिल से बधाई दी। आशा है संबंधित पक्ष लगातार इस भावना का विकास करेंगे, विकास की नयी विचार-धारा लागू करेंगे, सृजन व विकास को बढ़ावा देंगे, लगातार चीन की आपात बचाव व्यवस्था व राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा की रोकथाम व्यवस्था के निर्माण में कोशिश करेंगे, और शक्तिशाली अंतरिक्ष देश का निर्माण करने का लक्ष्य पूरा करेंगे।

साथ ही चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने भी अनुदेश देकर इस बात की बधाई दी।

चंद्रिमा

शेयर