(फोटो) छोंगयांग दिवस की गतिविधि आयोजित
चीनी परंपरागत केलेंडर के अनुसार, हर साल के 9 सितंबर को छोंगयांग दिवस होता है। चीनी परंपरागत संस्कृति में छोंगयांग दिवस बुजुर्गों का सम्मान करने का दिन होता है। इस साल का छोंगयांग दिवस 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा। चीन के विभिन्न शहरों में तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
13 अक्तूबर को शांगहाई के कई बड़े अस्पतालों के प्रसिद्ध विशेषज्ञों ने चुनथाई अस्पताल में स्थानीय बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया।
फूच्येन प्रांत के श्यामन शहर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य सम्मेलन 13 अक्तूबर को वानशी बॉटनिकल गार्डन में आयोजित हुआ। दस हजार से ज्यादा बुजुर्गों ने इस में हिस्सा लिया।
चच्यांग प्रांत के देछिंग शहर में 14 अक्तूबर को चाइनीज़ पेपर काटिंग क्लास वूखांग वयस्क स्कूल में आयोजित की गयी। क्लास में बुजुर्गों ने सुंदर पेपर कटिंग बनायी।
आनह्वेई प्रांत के हेफेइ शहर के श्वेनय्वान समुदाय में 14 अक्तूबर को साहित्यिक प्रदर्शन आयोजित किया गया। साथ ही बुजुर्गों के लिए निशुल्क बाल कटवाने की गतिविधि भी आयोजित की गई।
(मीरा)






