एससीओ परिषद की 17वीं सभा में उपस्थित हुए चीनी प्रधानमंत्री

2018-10-12 20:26:25
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/5

चीन के प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 12 अक्तूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में आयोजित शांघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ की परिषद की 17वीं सभा में भाग लिया।

ली खछ्यांग ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन जून माह में पूर्वी चीन के छिंगताओ शहर में आयोजित हुआ। तब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दूसरे सदस्य देशों के नेताओं के साथ शांघाई भावना को उजागर करने और एससीओ के समुदाय की स्थापना करने पर सहमतियां संपन्न कीं। एससीओ के सदस्यों देशों को सुरक्षा सहयोग को गहराई में चलाने और बहुपक्षीय व्यापार सहयोग को मजबूत करने तथा अंतर्राष्ट्रीय उत्पादन क्षमता सहयोग को आगे बढ़ाने पर आगे कदम उठाना चाहिये।

ली ने कहा कि चीन“एक पट्टी एक मार्ग”पहल को दूसरे देशों की विकास रणनीति के साथ जोड़ने को तैयार है, ताकि एससीओ को क्षेत्रीय सहयोग का आदर्श संगठन बनाया जाए। ली खछ्यांग ने एससीओ के सदस्य देशों के नेताओं के साथ सिलसिलेवार दस्तावेज़ों के हस्ताक्षरण में भाग लिया।

( हूमिन )

शेयर