अमेरिकी उप राष्ट्रपति के बयान को खारिज किया चीन ने
अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने 4 अक्तूबर की रात को थिंक-टैंक की बैठक में भाषण देते हुए कहा कि चीन ने अमेरिका के अंदरूनी मामले और आम चुनाव में हस्तक्षेप किया। उन्होंने चीन की देश-विदेश नीति पर बेवजह आरोप लगाया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने कहा कि संबंधित कथन ने चीन की देश-विदेश नीति पर बेवजह आरोप लगाया, और चीन को बदनाम करते हुए कहा गया कि चीन ने अमेरिका के अंदरूनी मामलों और आम चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश की। यह बिलकुल निराधार है और तथ्यों का तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।
हुआ छुनयिंग ने कहा कि चीनी जनता चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर पूरा विश्वास करती है। इतिहास और वास्तविकता ने साबित किया है कि यह चीन की राष्ट्रीय स्थिति, देश की समृद्धि और जनता के सुख के अनुकूल सफल रास्ता है। इसके प्रति चीनी जनता के पास गहरा अनुभव है। चीन अविचल रूप से व्यापक सुधार और खुलेपन का विस्तार करता है। चीन का विकास चीनी जनता की मेहनत, विश्व के विभिन्न देशों के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग पर निर्भर रहता है, न कि दूसरे के दान पर। कोई भी व्यक्ति चीनी जनता के चीनी विशेषता वाले समाजवादी रास्ते पर दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने को बाधित नहीं कर सकता। तथ्यों को तोड़-मरोड़ करने वाली कुचेष्टा जरूर बेकार होगी।
हुआ छुनयिंग ने बल देते हुए कहा कि चीन हमेशा शांति विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहा है और पंचशील के सिद्धांत के आधार पर विभिन्न देशों के साथ मित्रवत और सहयोगी संबंधों के विकास पर डटा रहता है। ताकि मानव जाति के साझे भाग्य समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाया जा सके। चीन सदैव विश्व शांति का निर्माता, वैश्विक विकास का योगदानकर्ता और अंतरराष्ट्रीय स्थिति का रक्षक है। विश्व के विभिन्न स्थलों में आर्थिक और कूटनीतिक गतिविधियों में चीन को व्यापक स्वागत मिला है, चीन के दोस्त दुनिया भर में फैले हुए हैं। चीन दूसरे देशों के हित को नुकसान पहुंचाकर अपना विकास कतई नहीं करेगा और साथ ही साथ अपनी प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की दृढ़ता के साथ रक्षा करेगा। अमेरिका ने द्विपक्षीय सामान्य आदान-प्रदान व सहयोग को चीन के अमेरिकी अंदरूनी मामले और चुनाव में हस्तक्षेप बताया, यह बिलकुल बेहूदा बात है। चीन कभी भी दूसरे देश के अंदरूनी मामले में नहीं हस्तक्षेप करता है, चीन को अमेरिका के अंदरूनी मामले और आम चुनाव में हस्तक्षेप करने में कोई रुचि नहीं है। आखिरकार कौन कभी-कभी दूसरे देशों की प्रभुसत्ता, अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप करता है और दूसरे देशों के हितों को नुकसान पहुंचाता है? इस के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय साफ़-साफ़ देख रहा है। चीन के खिलाफ कोई भी दुर्भावनापूर्ण आरोप अवश्य बेकार होगा।
चीनी प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने दोहराते हुए कहा कि अमेरिका के प्रति चीन की नीति हमेशा स्पष्ट है। चीन अमेरिका के साथ मिलकर मुठभेड़ और प्रतिरोध के बजाए आपसी सम्मान, सहयोग और उभय जीत की प्राप्ति के लिए समान कोशिश करना चाहता है। चीन ने अमेरिका से गलती को ठीक करके चीन पर लगाए गए बेवजह आरोप को बंद करने, चीन के हितों और चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान नहीं पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास की रक्षा की जा सके।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


