हांगकांग में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म आयोजित
1 अक्तूबर को चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 69वीं वर्षगांठ है। राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में उसी दिन सुबह 8 बजे हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म आयोजित की और नए चीन की स्थापना की 69वीं वर्षगांठ की खुशियां मनाने के लिए सत्कार समारोह आयोजित किया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक कैरी लाम चेंग युए-न्गोर ने भाषण देते हुए कहा कि हांगकांग देश के सुधार और खुलेपन में योगदानकर्ता ही नहीं, लाभार्थी भी है। उन्होंने हांगकांग के विभिन्न जगत के लोगों से“एक देश दो व्यवस्थाओं”वाली प्रारंभिक आशय न भूलने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म में हांगकांग के विभिन्न जगत के करीब 2400 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके साथ ही आम नागरिकों के लिए एक खास स्थल भी स्थापित किया गया, जहां ध्वज फहराने की रस्म देखने के लिए 1 हज़ार लोग शामिल हो सकते हैं। देश के भीतरी इलाके से कुछ पर्यटक हाई स्पीड रेल से ध्वज फैहराने की रस्म देखने के लिए विशेष तौर पर हांगकांग आए। कुछ माता-पिता अपने बच्चों को लेकर आए हैं। उन्हें आशा है कि उनके बच्चे राष्ट्रीय ध्वज फैहराने की रस्म में भागीदारी से चीन के इतिहास की जानकारी ले सकेंगे।
सत्कार समारोह में प्रमुख प्रशासक कैरी लाम ने कहा कि इस वर्ष चीन में सुधार और खुलेपन की 40वीं वर्षगांठ है। कुछ दिन पहले क्वांगचो-शनचन-हांगकांग हाई स्पीड रेलवे की यातायात औपचारिक तौर पर शुरु हुई, इस तरह इस वर्ष का राष्ट्रीय दिवस ज्यादा सार्थक है। उन्होंने कहा कि हांगकांग“बेल्ट एंड रोड”और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ खाड़ी क्षेत्र के निर्माण का लाभ उठाएगा। गत एक साल में केंद्र सरकार ने हांगकांग के समर्थन के लिए कई उदार कदम उठाए। उन्हें आशा है कि हांगकांग वासी“एक देश दो व्यवस्थाओं”वाली प्रारंभिक आशय नहीं भूलेंगे, राष्ट्रीय प्रभूसत्ता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करेंगे, देश के साथ-साथ विकास करेंगे और समान समृद्धि और सुनहरा भविष्य प्राप्त करेंगे।
(श्याओ थांग)



