क्वांगचो-शनचन-हांगकांग हाई स्पीड रेल का हांगकांग भाग खुला

2018-09-22 17:01:41
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/4

22 सितंबर को क्वांगचो-शनचन-हांगकांग हाई स्पीड रेल का हांगकांग भाग खोला गया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की प्रमुख प्रशासक कैरी लैम जंग व्येईअर ने क्वांग तोंग प्रांत के गर्वनर मा शिंगरेई के साथ रस्म की सहअध्यक्षता की। यह इस बात का द्योतक है कि हांगकांग और देश के भीतरी इलाके हाई स्पीड रेल से जुड़ चुके हैं। हांगकांग ने भी औपचारिक रूप से हाई स्पीड रेल के नये युग में प्रवेश किया है।

कैरी लैम जंग व्येईअर ने रस्म में कहा कि इस रेल मार्ग के खुलने से हांगकांग और भीतरी इलाकों के बीच संपर्क और घनिष्ट होगा। यह रेल मार्ग क्वांगचो, शनचन और हांगकांग तीन तेज विकास होने वाले मुख्य शहरों को जोड़ेगा। यह हांगकांग और भीतरी इलाकों के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आदान प्रदान के लिए अति महत्वपूर्ण है।

क्वांगतोंग प्रांत के गर्वनर मा शिंगरेई ने कहा कि इस रेल मार्ग के खोलने से हांगकांग और भीतरी इलाकों की दूरी कम होगी, जो अवश्य ही क्वांग तोंग और हांगकांग के नागरिकों के बीच व्यापारी सहयोग करने और यात्रा करने को सुविधा देगा।

अनुमान है कि इस रेल मार्ग शुरू होने से हांगकांग से शनचन जाने में सिर्फ 14 मिनट लगेंगे, और हांगकांग से क्वांगचो और पेइचिंग जाने के में क्रमशः 47 मिनट और 8 घंटे 56 मिनट का समय लगेगा।

 (श्याओयांग)

शेयर