इंडियन कार्निवल के जरिए भारतीय संस्कृति से रूबरू हुए चीनी लोग

2018-09-01 18:40:39
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/7

शांगहाई में 1 सितंबर को इंडियन कार्निवल का शानदार आयोजन हुआ, इसमें लगभग एक हजार लोगों ने शिरकत की। भारतीय संस्कृति से लगाव रखने वाले चीनी और विदेशी लोगों में इसको लेकर बेहद उत्साह देखा गया। इस दौरान न केवल भारतीय नृत्य और संगीत के जरिए लोगों ने भारत को करीब से जाना, बल्कि योग भी इसका जरिया बना। वहीं भोजन और विभिन्न क्षेत्रों के रहन-सहन और पहनावे से भी लोग परिचित हुए। इस खास अवसर पर भारत के कई राज्यों के पैवेलियन भी आकर्षण का केंद्र रहे।  

 

इस मौके पर भारतीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.एलफोन्स ने कहा कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग समय और मौसम में यात्रा की जा सकती है। भारत सांस्कृतिक विविधताओं से भरा हुआ देश है। इस दौरान उन्होंने भारत को पर्यटन के लिहाज अहम देश बताते हुए पर्यटन संबंधी सुविधाओं और पर्यटन स्थलों का व्यापक परिचय भी दिया।

वहीं काउंसलेट जनरल अनिल कुमार राय ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए चीनी और सभी भारतीय प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

इस कार्निवल के आयोजन का उद्देश्य चीनी और विदेशी नागरिकों को भारतीय पर्यटक स्थलों व संस्कृति की विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय पर्यटन राज्य मंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान केरल में आयी भीषण बाढ़ के लिए राहत राशि पर्यटन राज्य मंत्री को भेंट की गयी।

सुबह से शाम तक चले इस महोत्सव में भारत की असली तस्वीर देखने को मिली। लोगों ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा।

इस अवसर पर भारतीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.एलफोन्स, महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावत, पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक सत्यजीत राजन और यूथ आयकॉन जैकी ह्योंग प्रमुख रूप से मौजूद थे। साथ ही प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी, अपर्णा गणेशन, प्रशान्त त्रिपाठी, अरविंद, मधु भूयान, पल्लवी गोरे, सौदामिनी, सिद्धार्थ सिन्हा, लुलु गैलोर, छनएनलान, छनस्यूयेई, मुकेश शर्मा, जयश्री और शांभवी सहित बड़ी संख्या में चीनी और भारतीय एवं कई देशों नागरिकों ने भी भाग लिया। प्रोग्राम का आयोजन भारतीय काउंसलेट जनरल और पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि चीनी दौरे पर आए पर्यटन राज्य मंत्री एलफोन्स के नेतृत्व में पेइचिंग और वूहान में भी भारतीय टूरिज्म संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है।

 

अनिल आजाद पांडेय

 

शेयर