(फोटो)एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण कार्य में विकास के मौके पकड़ेगा अफगानिस्तान

2018-08-31 16:28:52
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

अफगान संसद के उच्च सदन के अध्यक्ष फजल हदी मुस्लिमियर ने 30 अगस्त को चीन के उरूमुछी शहर में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण कार्य में विकास के मौके को पकड़ कर राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक, विचार विनिमय और शहरी विकास आदि क्षेत्रों में चीन के साथ आदान-प्रदान और सहयोग मजबूत करेगा।

उन्होंने उरूमुछी शहर में आयोजित छठे चीन-एशिया यूरोप एक्सपो के उद्घाटन समारोह यानि चीन-एशिया यूरोप आर्थिक विकास सहयोग मंच में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि चीन-एशिया यूरोप एक्सपो अफगानिस्तान सहित सभी एशियाई और यूरोपीय देशों को एक व्यापक और उच्च स्तरीय सहयोग मंच प्रदान करता है। अफगानिस्तान विकास के इस मौके को पकड़ कर अपने देश, क्षेत्र एवं दुनिया में सुधार करेगा। साथ ही वह सकारात्मक रूप से एक पट्टी एक मार्ग के निर्माण कार्य में हिस्सा लेगा।

 (मीरा) 

शेयर