शी चिनफिंग और कोटे डिवोर के राष्ट्रपति के बीच वार्ता

2018-08-30 16:20:21
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/2

30 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में कोटे डिवोर के राष्ट्रपति अलासेन ओतरा से वार्ता की। दोनों देशों के राजाध्यक्षों ने यह सहमति प्राप्त की कि वे चीन- कोटे डिवोर संबंधों को और ऊंचे स्तर तक आगे बढ़ाएंगे, ताकि आपसी लाभ व समान उदार को साकार कर सकें।

वार्ता में शी चिनफिंग ने ओतरा के चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन में भाग लेने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन और घनिष्ट चीन-अफ्रीका साझे भाग्य वाले समुदाय की रचना करना चाहता है, जो चीन-अफ्रीका व्यापक सामरिक सहयोग साझेदारी संबंधों के गहरे विकास को आगे बढ़ाने और विकासशील देशों की एकता व सहयोग को मजबूत करने के लिए अति महत्वपूर्ण है।

शी चिनफिंग ने बताया कि चीन और कोटे डिवोर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 35 वर्षों में द्विपक्षीय विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग निरंतर विस्तृत हुआ है। चीन कोटे डिवोर द्वारा एक चीन की नीति पर कायम रखने की प्रशंसा करता है और कोटे डिवोर द्वारा प्रभुसत्ता, सुरक्षा, विकास अधिकार की रक्षा करने का समर्थन करता है। चीन कोटे डिवोर द्वारा अपने देश की स्थिति के अनुकूल विकास रास्ते पर चलने का समर्थन करता है। दोनों देशों को एक दूसरे के ध्यानाजनक सवालों पर एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए। दोनों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समन्वय को मजबूत करके अफ्रीकी देशों समेत व्यापक विकासशील देशों के कानूनी हितों की समान रक्षा करनी चाहिए।

मौके पर अलासेन ओतरा ने कहा कि चीन कोटे डिवोर का महान दोस्त है। कोटे डिवोर की जनता चीनी जनता के साथ परम्परागत मैत्री को बड़ा मूल्यवान समझती है। कोटे डिवोर शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत एक पट्टी एक मार्ग पहल का पूरा समर्थन करता है और चीन के समर्थन की सराहना करता है। उन्हें विश्वास है कि चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का पेइचिंग शिखर सम्मेलन अवश्य ही सफल होगा।

वार्ता के बाद दोनों देशों के नेताओं ने संबंधित द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों के हस्ताक्षर की रस्म में भी हिस्सा लिया।

 (श्याओयांग)

 

शेयर