भारत ने पर्यटन के प्रसार-प्रचार के लिये रोड शो आयोजित किया

2018-08-29 18:41:26
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/8

28 अगस्त को दो संस्कृतियों को जोड़ें नामक भारतीय टूरिज्म रोड शो पेइचिंग में आयोजित हुआ। भारतीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.एलफ़ोन्स, पर्यटन विभाग के अधिकारी सत्यजीत राजन, चीन स्थित भारतीय राजदूत गौतम बंबावाले , अंतर्राष्ट्रीय माउंटेन पर्यटन संघ के उपाध्यक्ष शाओ छीवेई, चीन व भारत की कई पर्यटन एजेंसियों, चीन व भारत की मीडिया समेत तीन सौ से अधिक लोगों ने इस में भाग लिया।

भारतीय पर्यटन राज्य मंत्री एलफ़ोन्स ने मीडिया से कहा कि भारत व चीन दोनों का इतिहास बहुत लंबा है। चीन के इतिहास में कुछ यात्री भारत की संस्कृति समझने के लिये वहां गये। उन के ख्याल से चीन व भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास के लिये सब से अच्छा तरीका एक दूसरे देश की यात्रा करना, और एक दूसरे की जनता के साथ आदान-प्रदान करना है।

एलफ़ोन्स ने कहा कि वर्ष 2017 में भारत के आउटबाउंड पर्यटकों की संख्या 2.4 करोड़ तक पहुंची, उनमें चीन की यात्रा करने वाले पर्यटकों की संख्या 14 लाख है। पर चीन के आउटबाउंड पर्यटकों की संख्या 14.4 करोड़ तक पहुंची, उनमें केवल 3 लाख पर्यटकों ने भारत की यात्रा की। उन्हें आशा है कि ज्यादा से ज्यादा चीनी पर्यटक भारत का दौरा कर सकेंगे।

चंद्रिमा

शेयर