चीन के 9 अलग शहरों में एक ही समय पर गाया गया भारतीय राष्ट्र गान

2018-08-27 10:53:46
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

हालांकि भारतीय स्वतंत्रता दिवस को बीते हुए करीब 12 दिन हो गये हो, लेकिन चीन में रह रहे प्रवासी भारतीयों के सर पर से अभी भी देशभक्ति का जूनून नहीं उतरा है।

चीन के 9 विभिन्न शहरों में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने शनिवार को भारत का 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। चीन के पेइचिंग, शांगहाई, क्वांगचो, शनचन, तालियन, तोंगक्वान, हाईनान, हार्पिन, शनयांग शहरों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एक ख़ास तरह का आयोजन किया गया। इन सभी शहरों में इस जश्न के आयोजन की तिथि और समय एक ही रखा गया, और एक ही समय पर भारत का राष्ट्रीय गान गाया गया।

इस जश्न में आये सभी लोगों ने भारत का राष्ट्रीय गान गाने से पहले 2 मिनट का मौन रखकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी और केरल बाढ़ में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद नियत समय पर राष्ट्रीय गान शुरू किया।

चीन के अलग-अलग 9 शहरों में भारत का 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाये जाने की पहल और योजना बनाने वाले राजेश पुरोहित ने सीआरआई को बताया कि इस जश्न का उद्धेश्य भारतीय स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाना तो है ही, साथ ही एक प्रयास भी है कि हम सब भारतीय आपस में एक दूसरे को जानें, और आपस में एक दूसरे से जुड़े रहें और एक दूसरे की ताकत बनें।

पेइचिंग में इस जश्न समारोह का आयोजन बॉम्बे स्पाइस नामक एक भारतीय रेस्तरां में किया गया, जहां करीब 80 भारतीय लोगों ने एक साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई।

(अखिल पाराशर)

शेयर