शिकाज़े में“2018 तिब्बती छोमोलांगमा चोटी सांस्कृतिक महोत्सव”आयोजित होगा

2018-08-19 15:50:05
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
7/7
18 अगस्त को छोमोलांगमा चोटी पर“खुला हुआ केसांग फूल”शीर्षक फैशन शो आयोजित हुआ। तिब्बत के विभिन्न स्थलों से आई 14 मॉडलों ने समुद्र तल से 5200 मीटर पर स्थिर छोमोलांगमा चोटी के शिविर पर रंगबिरंगे तिब्बती वस्त्रों को दिखाया। इस गतिविधि से 2018 छोमोलांगमा चोटी संस्कृति और पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

“2018 छोमोलांगमा चोटी (माउंट एवरेस्ट) संस्कृति और पर्यटन महोत्सव”की ब्रीफिंग से मिली खबर के अनुसार, 26 अगस्त से 1 सितम्बर तक तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाज़े शहर में 16वां छोमोलांगमा चोटी संस्कृति और पर्यटन महोत्सव आयोजित होगा।

शिकाज़े शहर के उप मेयर श्यू श्यांगक्वो ने जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा महोत्सव की थीम“नया युग और सुखमय शिकाज़े”है, जिसका आयोजन पूर्वोत्तर चीन में हेलोंगच्यांग प्रांत की राजधानी हार्पिन और तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के शिकाज़े शहर दोनों संयुक्त रूप से किया जाएगा। 26 अगस्त को महोत्सव का उद्घाटन होगा, जबकि 14 सितम्बर को“हेलोंगच्यांग गतिविधि का सप्ताह”आयोजित होगा। दोनों गतिविधियों में व्यापार मेला, पर्यटन प्रसार सभा और सांस्कृतिक प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।   

बताया जाता है कि छोमोलांगमा संस्कृति और पर्यटन महोत्सव के दौरान“आची लामू”तिब्बती ओपेरा प्रदर्शन, तिब्बती ओपेरा की प्रतियोगिता और 18 कांउटियों में सांस्कृतिक प्रदर्शन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। इनके अलावा, तीसरे“छोमोलांगमा चोटी पर्यटन दूत”शीर्षक प्रतियोगिता, पहला छोमोलांगमा चोटी फूड फैस्टिवल, पहला तिब्बती कविता उत्सव और शहरी साइकिल यात्रा आदि सिलसिलेवार गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

(श्याओ थांग)

शेयर