ल्हासा में पारंपरिक श्वेतुन त्यौहार मनाया जा रहा है

2018-08-13 11:19:39
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
13/14
तिब्बती ऑपेरा का प्रदर्शन किया जा रहा है

तिब्बती पंचांग के अनुसार, हर वर्ष के सातवें महीने की पहली तारीख को श्वेतुन त्यौहार मनाया जाता है। यह तिब्बती लोगों का परम्परागत त्यौहार है, जिसका लम्बा पुराना इतिहास है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में श्वेतुन त्यौहार मनाना 11वीं सदी से शुरू हुआ। साल 2006 में इसे पहले खेप में चीनी राष्ट्रीय गैर-सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया।

तिब्बती भाषा में“श्वे”का मतलब है“दही”और“तुन”का मतलब“खाना”होता है। इस तरह“श्वेतुन”का अर्थ होता है“दही खाना”। जाहिर है कि श्वेतुन त्यौहार तो दही खाने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। किन्तु कालांतर में श्वेतुन त्यौहार के विषयों में काफी परिवर्तन आया है और दही खाने की जगह मुख्य तौर पर तिब्बती ऑपेरा ने ले लिया है, इस कारण इस त्यौहार को तिब्बती ऑपेरा त्यौहार भी कहा जाने लगा है।

ल्हासा में चालू वर्ष का श्वेतुन त्यौहार 11 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा। 11 अगस्त को ल्हासा स्थित ड्रेपुंग मठ में आयोजित बौद्धिक सभा में युवा भिक्षुओं ने मठ के महा सूत्र भवन से बड़े आकार वाली बुद्ध की थांगखा तस्वीर बाहर निकाली। उसे कंधे पर रखकर मठ के पश्चिमी भाग में स्थित रांगछिनरी पर्वत पर फैलाकर दिखायी गई। चीन के तिब्बती बहुल क्षेत्रों के विभिन्न भिक्षु, बौद्ध अनुयायी और पर्यटक इसकी पूजा करने और देखने आते हैं। श्वेतुन त्यौहार के दौरान भगवान बुद्ध का थांगखा चित्र दिखाने के अलावा, तिब्बती ऑपेरा का अभिनय करने, पार्क और उद्यान में मनोरंजन करने, याक दौड़ प्रतियोगिता करने और घुड़सवारी प्रदर्शित करने जैसे खेल क्रीड़ा भी लोगों को मोहित करते हैं।

वहीं, तिब्बती ऑपेरा का इतिहास 600 से अधिक साल पूराना है, जिसे तिब्बती संस्कृति का जीवित जीवाश्म कहा जाता है। साल 2009 में इसे संयुक्त राष्ट्र युनेस्को ने मानव जाति के गैर-सांस्कृतिक अवशेषों की सूची में शामिल किया।

11 से 17 अगस्त को श्वेतुन त्यौहार के दौरान ल्हासा में“5वीं तिब्बती ओपेरा प्रतियोगिता”और“7वां तिब्बती ओपेरा प्रदर्शन”आदि गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष ल्हासा के अलावा, छंगतू, लोका और शिकाजे आदि स्थलों से 11 तिब्बती ओपरा की टीमें इन गतिविधियों में भाग ले रही हैं।

(श्याओ थांग)

शेयर