संस्कृति का संरक्षक और नवाचार का समर्थक - यूएलू प्रकाशन हाउस

2018-08-03 16:45:26
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/4

1982 में चीन के हुनान प्रांत में स्थापित यूएलू प्रकाशन हाउस स्थानीय संस्कृति का संरक्षक है, जो मुख्य रूप से प्राचीन पुस्तकों का प्रकाशन करता है।

हाल के वर्षों में डिजिटल प्रौद्योगिकी के तेज़ी से विकास के तहत यूएलू प्रकाशन हाउस ने भी साहसपूर्वक नवाचार करके सक्रिय रूप से चीन की उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति के रचनात्मक परिवर्तन और अभिनव का विकास किया। हाल ही में प्रकाशित "चीनी उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति" में पठनीयता बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी का पूर्ण उपयोग किया गया है। प्रकाशन हाउस ने हुनान टीवी के साथ सहयोग करके हुनान टीवी के ब्रांड कार्यक्रम "चीनी सभ्यता की सुंदरता" से चयनित उच्च गणवत्ता वाले वीडियो को पुस्तक में क्यूआर कोड के रूप में डाला। जिसके चलते बच्चे पढ़ते समय वीडियो के जरिए कुछ दिलचस्प कहानी भी देख सकते हैं। ताकि उन्हें चीनी उत्कृष्ट पारंपरिक संस्कृति ज्यादा पसंद हो।

 

(नीलम)

शेयर