चीन अधिक परिपक्व उपभोग बाज़ार की स्थापना करेगा

2018-08-02 16:21:38
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

इस वर्ष के पूर्वार्द्ध में चीन में विभिन्न प्रकार के उपभोग बाज़ार सक्रिय रहे हैं। फिल्म बाज़ार में 90 करोड़ दर्शकों ने सिनेमा घरों में फिल्में देखीं, देश भर में इन्टरनेट खुदरा बिक्री में 30 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ, नागरिकों के खेल और व्यायाम से संबंधित खर्चों की वृद्धि 40 फीसदी से अधिक रही। वर्तमान में उपभोग चीनी आर्थिक वृद्धि की पहली प्रेरक शक्ति बन चुकी है।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग के अधिकारी ल्यू यूनान ने 2 अगस्त को पेइचिंग में कहा कि चीनी नागरिकों के उपभोग में स्थिर वृद्धि बनी रहेगी। भविष्य में चीन और ज्यादा परिपक्व उपभोग बाज़ार का विकास करेगा और उपभोग की नई वृद्धि क्षेत्र की खोज करेगा।  

आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में चीनी सामाजिक उपभोग वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री 180 खरब युआन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आर्थिक वृद्धि में उपभोग की योगदान दर 78.5 फीसदी रही, जो गत वर्ष के समान समय से 14.2 प्रतिशत उन्नत हुआ। 

ल्यू यूनान ने जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों के उपभोग की निहित शक्ति को और विस्तार करने के लिए भविष्य में देश में ज्यादा परिपक्व और विस्तृत उपभोग बाज़ार की स्थापना की जाएगी। उपभोग के संवर्धन के लिए राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग गुणवत्ता मापदंड और क्रेडिट प्रणाली को संपूर्ण केरगा, ताकि सुरक्षित उपभोग वातावरण तैयार हो सके। आने वाले दिनों में देश में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवा की सप्लाई को उन्नत किया जाएगा।

(श्याओ थांग)

शेयर