पेइचिंग में प्रथम नेपाली फूड फेस्टिवल आयोजित
2018-08-02 16:04:23
चीन और नेपाल के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना की 63वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 अगस्त को चीन स्थित नेपाली दूतावास में “प्राकृतिक नेपाल” नामक प्रथम नेपाली फूड फेस्टिवल आयोजित हुआ।
नेपाली राजदूत लीलामनी पौद्याल ने कहा कि नेपाल विश्व में सांस्कृतिक विविधता उपलब्ध देश है। नेपाली फूड की बड़ी विशेषता है और संतुलित पोषण है।
बताया गया है कि मौजूदा नेपाली फूड फेस्टिवल 15 दिनों तक जारी रहेगा। इस गतिविधि के दौरान नेपाली बावर्ची संघ के अध्यक्ष समेत श्रेष्ठ बावर्ची पेइचिंग आकर स्वादिष्ट व्यंजन पकाकर अपना जौहर दिखाएंगे।
(श्याओ थांग)




