पेइचिंग : 9वीं चीन-ब्रिटेन रणनीतिक वार्ता आयोजित

2018-07-30 18:53:04
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/5

30 जुलाई को चीन के स्टेट काउंसुलर व विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग में ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेर्मी हंट के साथ 9वीं चीन ब्रिटेन रणनीतिक वार्ता में भाग लिया।

वांग यी ने वार्ता के बाद प्रेस को बताया कि चीन और ब्रिटेन इस बात पर सहमत हुए कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे उन्नत किया जाएगा और वास्तविक सहयोग में गति लायी जाएगी।

वार्ता में दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जतायी कि चीन-ब्रिटेन संबंधों का रणनीतिक महत्व पर जोर देना जाना चाहिये और उच्च स्तर के आदान प्रदान को बरकरार रखने के साथ-साथ आर्थिक, वित्तीय, सुरक्षात्मक बातचीत का आयोजन करने की भी आवश्यकता है।

वांग यी ने यह भी आशा जतायी कि ब्रिटेन सकारात्मक तौर पर एक पट्टी एक मार्ग के सहयोग में भाग लेगा और हम इसका स्वागत करते हैं कि ब्रिटिश नेता अगले साल आयोजित होने वाले दूसरे एक पट्टी एक मार्ग शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 

उसी दिन वार्ता में दोनों पक्षों ने विश्व व्यापार प्रणाली की रक्षा आदि मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया। हंट ने कहा कि ब्रिटेन चीन के साथ सहयोग कर बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने को तैयार है।

( हूमिन )

 

  

 

शेयर