5वें चीन-अफ्रीका लोक मंच पर शी चिनफिंग ने बधाई पत्र भेजा

2018-07-23 16:11:45
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3
चीनी उप राष्ट्रपति वांग छीशान मंच में भाषण देते हुए

5वां चीन-अफ्रीका लोक मंच 23 जुलाई को चीन के सछ्वान प्रांत के छंगतू शहर में उद्घाटित हुआ। सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस मंच पर बधाई पत्र भेजा।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि 5वें चीन-अफ्रीका लोक मंच के आयोजन के मौके पर सीपीसी, चीनी सरकार, चीनी जनता और उनके प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने इस बार के मंच का उद्घाटन करने पर बधाई दी। साथ ही उन्होंने इस मंच में भाग लेने वाले अफ्रीकी देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि चीन-अफ्रीका लोक मंच चीनी जनता और अफ्रीकी जनता के बीच महत्वपूर्ण पुल है। वर्ष 2011 अगस्त चीन-अफ्रीका लोक मंच स्थापित हुआ। इससे यह मंच “लोक दोस्ती को गहराना, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाना, विश्व शांति को मज़बूत करना” जैसे चीन-अफ्रीका लोक दोस्ती पर तीनों सिद्धांतों का पालन करता है। यह मंच चीन-अफ्रीका लोक मित्रवत मेलजोल और सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

शी चिनफिंग ने अपील की कि इस सितंबर चीन-अफ्रीका सहयोग मंच का पेइचिंग शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इस बार के मंच का विषय “लोक शक्ति जमना और चीन-अफ्रीका मित्रवत आपसी-विश्वास को बढाना” है। उम्मीद है कि संबंधित पक्ष अपने विचारों का आदान-प्रदान कर, अनुभव बांटने, आम राय और चीन-अफ्रीका मित्रवत सहयोग के लिये प्रस्ताव पेश करेंगे। इसीलिये और चीन-अफ्रीका भाग्य समुदाय का संयुक्त निर्माण करने के लिये उन्हें जीवन शक्ति डालनी चाहिए और लोक की इच्छा के आधार को मज़बूत बनाना चाहिये। इच्छा है कि 5वां चीन-अफ्रीका लोक मंच संपूर्ण रूप से सफल होगा।

(हैया)


शेयर