छठे चीन-भारत संयुक्त चिकित्सा दल की चीन यात्रा संपन्न

2018-07-17 18:37:14
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/6

छठे चीन-भारत संयुक्त चिकित्सा दल की चीनी यात्रा का समापन समारोह 16 जुलाई को छंगदू शहर में आयोजित हुआ।

चीनी पीपुल्स विदेशी मैत्री संघ और चीन-भारत मैत्री एसोसिएशन ने वर्ष 2008 में चीन-भारत संयुक्त चिकित्सा मंडल का गठन किया। चिकित्सा दल ने लगातार चीन और भारत के गरीब क्षेत्रों में मुफ्त चिकित्सा और मुक्त दवा दान करने की गतिविधि आयोजित की। यह गतिविधि हर दो साल में आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य जापान विरोधी युद्ध के दौरान चीन को मदद देने वाले भारतीय चिकित्सा दल की मानवीय भावना बढ़ाकर दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र में आदान-प्रदान एवं सहयोग मज़बूत करना है।

भारत के 7 चिकित्सक 9 जुलाई को स्छ्वान प्रांत में पहुंचे, और स्छवान के 10 चिकित्सकों के साथ एक संयुक्त चिकित्सा दल बनाया। इन 17 चिकित्सकों ने ज़ी गोंग और ले शान आदि क्षेत्रों में मुफ्त चिकित्सा सेवा की और मुफ्त में दवाएं बांटी।

(मीरा)

 

शेयर