अमेरिकी रक्षा मंत्री से मिले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग

2018-06-27 19:29:55
Comment
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

 27 जून को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में यात्रा पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस से मुलाकात की।

मुलाकात में शी चिनफिंग ने कहा कि हालिया दुनिया बड़े विकास और बड़े सुधार के दौर में है। देश व देश के बीच सहअस्तित्व और घनिष्ट संबंध रहा है। चीनी जनता आधुनिक विकास के रास्ते पर चलना चाहती है, लेकिन हम शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम रहते हैं। चीन-अमेरिका संबंध सबसे अहम संबंध हैं। चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंध  स्थापना के पिछले 40 सालों के विकास के तथ्य से जाहिर है कि यदि चीन-अमेरिका संबंध अच्छा रहते हैं तो दोनों देशों यहां तक विश्व के लोगों को लाभ मिलता है और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता व समृद्धि के लिए लाभदायक है। व्यापक क्षेत्रों में दोनों के समान हित होते हैं। दोनों की समानताएं मतभेदों से कहीं ज्यादा हैं। दोनों देशों को एक दूसरे का सम्मान करने और सहयोग व साझी जीत के सिद्धांत के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना चाहिए। चीन की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता संबंधी केंद्रीय समस्याओं पर चीन का रुख हमेशा और स्पष्ट रहा है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंध द्विपक्षीय संबंध का एक अहम भाग है। दोनों सेनाओं के विभिन्न स्तरीय सहयोग मतभेदों और गलतफहमियों को दूर करने में मददगार साबित होंगे।

मुलाकात में मैट्टिस ने कहा कि अमेरिका चीन के साथ संबंधों को बड़ा महत्व देता है। द्विपक्षीय सैन्य संबंध द्विपक्षीय संबंधों में अहम भूमिका अदा करते हैं। अमेरिका द्विपक्षीय सामरिक संपर्क को मजबूत कर आपसी लाभ वाला सहयोग करना चाहता है और मुठभेड़ से बचना चाहता है।

(साभार—चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)

 

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories