चीन और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता

2018-06-27 19:24:00
Comment
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn

चीन और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता

चीन और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता

27 जून को चीन और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों ने पेइचिंग में वार्ता की। वार्ता में चीनी रक्षा मंत्री वेई फंगहो ने कहा कि शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय समिति के नेतृत्व में चीनी जनता मिशन को याद रखकर कठोर संघर्ष करती रहती है। चीन शांतिपूर्ण विकास पर कायम रहेगा। चीनी सेना देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करेगी। चीन और अमेरिका की सेनाओं को आपसी विश्वास को प्रगाढ़ कर सहयोग को मजबूत करना चाहिए। साथ ही वेई ने थाईवान मामले, दक्षिण चीन सागर मामले और कोरियाई प्रायद्वीप की नाभिकीय समस्या पर चीन का रुख स्पष्ट किया।

वार्ता में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस ने कहा कि चीन का विकास अमेरिका और विश्व के लिए लाभदायक है। दोनों देशों को सामंजस्य रुप से सहअस्तित्व करना चाहिए। अमेरिका द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बड़ा महत्व देता है। विश्वास है कि अमेरिका और चीन दो महान देश सहयोग के जरिए विश्व शांतिपूर्ण विकास को आगे बढ़ा सकेंगे।

(श्याओयांग)

शेयर

सबसे लोकप्रिय

Related stories