(फोटो) ड्रग्स खोजी कुत्ता केंद्र की रिपोर्ट
आज अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रोधी दिवस है। सीआरआई पत्रकार ने चीन के सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन स्थित ड्रग्स खोजी कुत्तों के प्रशिक्षण केंद्र जाकर रिपोर्ट की।
ड्रग्स खोजी कुत्तों के केंद्र में पाँच हफ्ते उम्र के 17 बेबी कुत्ते रहते हैं। कुछ सो रहे हैं, कुछ खेल रहे हैं। लेकिन ये बेबी कुत्ते आम कुत्ते नहीं हैं, बल्कि ड्रग्स खोजी कुत्ते हैं।
इन्हें जन्म के 3 हफ़्ते से विभिन्न तरह के अभ्यास करने होते हैं और 8 हफ़्ते के बाद वे हवाई अड्डे में ड्रग्स खोजने का अभ्यास करते हैं।
गौरतलब है कि एक साल की उम्र तक इन कुत्तों को हर तीन महीने में अभ्यास संबंधी परीक्षा से गुजरना होता है। परीक्षा पास करने के बाद 3 महीने तक व्यवस्थित प्रशिक्षण में भी हिस्सा लेना होता है। सभी तरह के प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे औपचारिक रूप से ड्रग्स खोजी कुत्ते बनते हैं।
(मीरा)







