नई विकास अवधारणा का क्रियान्वयन करें:शी चिनफिंग
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफींग ने हाल ही में शानतुंग प्रांत का दौरा करते समय कहा कि नई विकास अवधारणा का क्रियान्वयन करना चाहिये और इसके आधार पर जनता के सुखमय जीवन बिताने की जरूरतों को पूरा करने की आवश्यकता है।
12 से 14 जून तक शी चिनफींग ने शानतुंग प्रांत के छिंगताओ और यैनथाई आदि क्षेत्रों का दौरा किया और वहां के अनुसंधान संस्थान, समुदायों, पार्टी शिक्षा अड्डों, उद्यमों और गांवों का दर्शन किया। 14 जून को शी ने शानतुंग प्रांत के प्रमुखों की कार्य रिपोर्ट सुनी और कहा कि नई विकास अवधारणा के मुताबिक आपूर्ति-पक्ष संरचनात्मक सुधार करने से आर्थिक विकास की गुणवत्ता को बढ़ावा देना चाहिये। शानतुंग प्रांत को नवाचार के जरिये बुनियादी उपकरणों के निर्माण को बढ़ाना चाहिये और विकसित समुद्रीय प्रांत का निर्माण करना चाहिये।
शी ने यह भी कहा कि शानतुंग प्रांत में कृषि को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसलिए शानतुंग प्रांत को अनाज उत्पादन को जोर लगाना चाहिये और किसानों की आय बढ़ाने तथा गरीबी मिटाव के कार्यों में वास्तविक प्रगतियां हासिल करने की कोशिश करनी चाहिये।
शी ने जोर देते हुए कहा कि जन कल्याण को बढ़ाना सरकार का मूल मिशन है। आर्थिक विकास के चलते जनता की चिन्ता को हटाना चाहिये और समाजिक न्याय को बढ़ावा देना चाहिये। हमें जनता से केंद्रित विकास विचारधारा के मुताबिक रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन, आवास, पर्यावरण, भोजन और सामाजिक सुरक्षा आदि जन जीवन से जुड़े सवालों का अच्छी तरह समाधान करना चाहिये।
( हूमिन )







