चीन में आदर्श वैज्ञानिकों की प्रशंसा

2018-06-15 11:05:00
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/7

हाल ही में केंद्रीय प्रचार विभाग,चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और चीनी विज्ञान और प्रौद्योगिकी एसोसिएशन ने दस आदर्श वैज्ञानिकों की प्रशंसा में समारोह आयोजित किया।

इन दस आदर्श वैज्ञानिकों और तकनीशियनों ने या तो कोर तकनीकों के अनुसंधान में अथक प्रयास किया, या बुनियादी इकाइयों में जन कल्याण के लिए जीवन भर कोशिश की, या लंबे समय तक वैज्ञानिक प्रसारण में अपनी पूरी जान लगायी। उन्होंने अपने कार्यों से संघर्ष करने और देशभक्त होने की भावना का प्रदर्शन किया।  

समारोह में इन दस आदर्श वैज्ञानिकों और तकनीशियनों के कार्यों का वीडियो दिखाया गया और उन्हें आदर्श वैज्ञानिकों और तकनीशियनों के सम्मान पत्र समर्पित किये गये। समारोह में उपस्थित वैज्ञानिक कार्यकर्ता और कालेज़ छात्रों ने कहा कि वे इन दस आदर्श वैज्ञानिकों और तकनीशियनों से सीख लेंगे और अपनी कल्पना को देश के विकास में डालेंगे ताकि चीनी राष्ट्र के पुनरुथान के लिए अपना योगदान दे सके।

 ( हूमिन )

शेयर