(फोटो)चीन में कुल 97.5 लाख छात्रों ने विश्वविद्यालय दाखिला परीक्षा में हिस्सा लिया
2018-06-07 17:39:43
7 जून को चीन में वर्ष 2018 के विश्वविद्यालय दाखिला परीक्षा शुरू हुई। चीन में कुल 97.5 लाख हाई स्कूल के छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। यह संख्या पिछले साल की तुलना में 3.5 लाख अधिक है, जो पिछले 8 सालों में सबसे बड़ी संख्या है।
इस साल परीक्षा में ज्यादातर हिस्सा लेने वाले छात्रों का जन्म वर्ष 2000 में हुआ है। चीनी शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा से पहले संबंधित विभागों को छात्रों के लिए व्यापक सेवा देने का अनुरोध दिया। ताकि छात्रों के लिए अच्छा परीक्षा माहौल बनाए।
चीन में विश्वविद्यालय दाखिला परीक्षा वर्ष 1977 में फिर से शुरू हुई थी। पिछले 41 सालों में बहुत ज्यादा चीनी छात्रों ने इस उचित परीक्षा के जरिए प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में प्रवेश किया, और चीन में समाज के विकास के लिए योगदान दिया।
(मीरा)





