चीन और लाओस के नेताओं के बीच वार्ता

2018-05-31 14:38:44
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2

30 मई को सीपीसी के महासचिव और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में चीन की यात्रा पर आए लाओस के राष्ट्राध्यक्ष बुंगनांग वोरछिथ से वार्ता की। दोनों नेताओं ने चीन-लाओस साझे भाग्य वाले समुदाय के निर्माण में नयी उपलब्धियां बढ़ाने पर सहमति बनाई।

मुलाकात में शी चिनफिंग ने ज़ोर दिया कि चीन-लाओस संबंध के नये विकास दौर में प्रवेश करने के बाद दोनों को साझे भाग्य वाले समुदाय की समहति के आधार को मज़बूत करने पर इसके निर्माण में जुटे रहना चाहिए। दोनों पक्षों को तमाम, बहुस्तरीय और संस्थागत वार्तालाप करना चाहिए और आपसी विश्वास के स्तर को लगातार बढ़ाना चाहिए। दोनों को यथार्थ सहयोग को गहराते हुए एक पट्टी एक मार्ग के ढांचे में सहयोग को आगे बढ़ाना चाहिए। दोनों को सुरक्षा सहयोग को प्रगाढ़ कर संयुक्त राष्ट्र संघ, पर्वी एशियाई सहयोग जैसे बहुपक्षीय प्रणाली में समन्वय और सहयोग को मज़बूत कर द्विपक्षीय हितों की रक्षा करनी चाहिए।

मुलाकात में बुंगनांग ने कहा कि लाओस द्विपक्षीय विभिन्न क्षेत्रों के यथार्थ सहयोग को मज़बूत करेगा और समाजवादी साझे भाग्य वाले समुदाय का समान निर्माण करेगा, ताकि दोनों देशों और क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचा सके।

(श्याओयांग)

 

शेयर