(फ़ोटो) पेइचिंग : 14वीं अंतर्राष्ट्रीय यातायात प्रौद्योगिकी और उपकरण प्रदर्शनी आयोजित

2018-05-29 14:17:07
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
3/6

28 मई को तीन दिवसीय 14वीं अंतर्राष्ट्रीय यातायात प्रौद्योगिकी और उपकरण प्रदर्शनी पेइचिंग में उद्घाटित हुई। अनेक देशों व क्षेत्रों से आए करीब 600 उद्यमों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी में रेल, सड़क, जल परिवहन, नागरिक विमान, डाक-तार आदि क्षेत्रों में नयी विकास उपलब्धियों और प्रौद्योगिकी उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

रोबोट, मानव रहित पहचान, नई ऊर्जा, आभासी वास्तविकता आदि यातायात क्षेत्र में नयी तकनीक वर्तमान प्रदर्शनी की हाइलाइट है।

प्रदर्शनी में थीम प्रदर्शन, विशेष प्रदर्शन और प्रौद्योगिकी उपकरण प्रदर्शन तीन भाग हैं, जिसमें चीन में सुधार व खुलेपन की नीति के लागू होने की 40वीं वर्षगांठ खास तौर पर सीपीसी की 18वीं कांग्रेस के बाद चीन के यातायात व परिवहन में प्राप्त उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया।

(श्याओयांग)

 

शेयर