अधिक खुलेपन से रूपांतर को बढ़ाएं:ली खछ्यांग

2018-05-23 10:27:40
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/2
ली खछ्यांग चीनी वाणिज्य मंत्रालय का निरीक्षण दौरा करते हुए

चीन के प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 21 मई को चीन के वाणिज्य मंत्रालय और जनरल कस्टम्स का दौरा किया और वहां खुलेपन को बढ़ाने के सवाल पर बैठक बुलायी।

चीनी जनरल कस्टम्स के अफसरों के साथ बातचीत करते समय ली खछ्यांग ने कहा कि आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर अपने सेवा कार्यों में सुधार करना चाहिये। साथ ही दृढ़ता से अपना कर्तव्य निभाकर तस्करी चीज़ों, विदेशी कचरों, अयोग्य और असुरक्षित निम्न उत्पादों के प्रवेश को रोकना चाहिये। वाणिज्य मंत्रालय के अफसरों के साथ बातचीत करते समय ली खछ्यांग ने कहा कि हमें विदेशी निवेश पर्यावरण में सुधार कर मुक्त व्यापार क्षेत्र के अनुभवों का पूरे देश में विस्तार करना चाहिये।

इसके बाद आयोजित बैठक में ली खछ्यांग ने कहा कि बीते 40 सालों में अपनायी गयी खुली नीतियों से रूपांतर और विकास को बढ़ावा दिया गया है। नये ऐतिहासिक युग में अधिक तौर पर द्वार खोलना हमारी अपरिहार्य रणनीति है।

शेयर