एकजुट कर चीनी संस्कृति के बाहर करने के लिए प्रयास करते हैं चीनी फिल्म और टीवी उद्योग
फिल्म और टीवी प्रोग्राम संस्कृति के विदेशों में जाने का सबसे अच्छा माध्यम है। 17 मई को उद्घाटित चीनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और टीवी प्रोग्राम की प्रदर्शनी में कई चीनी उद्यमों ने एकजुट होकर विदेशी बाज़ार में जाने की स्थिति दिखायी गयी है। इस प्रदर्शनी में रेशम मार्ग टीवी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग समुदाय और फिल्म और टीवी प्रोग्राम के सांस्कृतिक आयात-निर्यात उद्यम सोसाइटी ने अपने प्रदर्शन क्षेत्र खोले हैं। जिनमें रेशम मार्ग टीवी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग समुदाय के कुल 90 से ज्यादा सहयोगी हैं। जबकि गत वर्ष के अंत में स्थापित फिल्म और टीवी प्रोग्राम के सांस्कृतिक आयात-निर्यात उद्यम सोसाइटी में 53 उद्यम हैं। भविष्य में वे श्रेष्ठ संसाधनों को इकट्ठा कर अपने पैमाने का विस्तार करेंगे, ताकि और ज्यादा श्रेष्ठ चीनी फिल्म और टीवी प्रोग्राम विदेशों में भेजे जा सकें।
(श्याओयांग)

