वनछ्वान भीषण भूकंप की 10वीं बरसी पर आयोजित गतिविधि

2018-05-13 16:38:35
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/9

12 मई के दोपहर को 5.12 वनछ्वान भीषण भूकंप की 10वीं बरसी का स्मारक समारोह चीन के सछ्वान प्रांत के आबा क्षेत्र के वनछ्वान काऊंटी में आयोजित किया गया। समाज के कई क्षेत्रों से आए लोगों ने एक साथ भूकंप में मारे गये व्यक्तियों और राहत कार्य में बलिदान देने वाले शहीदों के प्रति शोक प्रकट किया।

दस वर्ष पहले सछ्वान प्रांत की वनछ्वान काऊंटी में रिक्टर पैमाने पर 8.0 तीव्रता वाला भूकंप आया था। भूकंप के झटके चीन के आधे से ज्यादा क्षेत्रों और एशिया के कई देशों, क्षेत्रों ने महसूस किये। भूकंप से गंभीर रूप से ग्रस्त क्षेत्रों का क्षेत्रफल एक लाख से अधिक वर्ग किलोमीटर है और मृतकों की संख्या 70 हज़ार पहुंची, अन्य 18 हज़ार लोग लापता हैं।

दस सालों के बाद 12 मई को वनछ्वान काऊंटी में सैकड़ों देसी-विदेशी लोगों ने एक साथ भूकंप स्थल के सामने आकर हाथों में फूल लेकर मौन खड़े होकर इस भीषण भूकंप में मारे गये व्यक्तियों और राहत कार्य में बलिदान देने वाले शहीदों को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।

चंद्रिमा

शेयर