वनछ्वान भूकंप की 10वीं स्मृति संगोष्ठी आयोजित
12 मई वर्ष 2008 को दक्षिण पश्चिमी चीन के सछ्वान प्रांत में आपा तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर स्थित वनछ्वान कांउटी में जबरदस्त भूकंप आया, जिसमें बड़ी संख्या में हताहती हुई। वनछ्वान भूकंप की 10वीं स्मृति अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और चौथी महाद्वीप भूकंप अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी 12 मई को सछ्वान प्रांत की राजधानी छंगतु में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संगोष्ठी के नाम पत्र भेजा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष वनछ्वान भूकंप की 10वीं वर्षगांठ है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शक्तिशाली नेतृत्व में भूकंप ग्रस्त क्षेत्र के पुनर्निर्माण कार्यों में विश्व-ध्यानाकर्षक शानदार उपलब्धियां हासिल हुईं, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में विपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए हितकारी अनुभव मुहैया करवाया गया है।
शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि मानव जाति के प्राकृतिक नियम से सीखना अपार है, विपदा की रोकथाम और इसे कम करना तथा राहत कार्य करना मनुष्य के अस्तित्व और विकास का सदैव मामला है। वैज्ञानिक तरीके से आपदा पैदा होने वाली नियम की जानकारी ली जाए, आपदा से पैदा खतरे को कारगर रूप से कम किया जाए, मानव और प्रकृति के बीच सामंज्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बखूबी अंजाम दिया जाए, इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समान प्रयास चाहिए। चीन हमेशा जनता को प्रधानता देने वाली विकास विचारधारा अपनाता है, विपदा के मुकाबले के दौरान रोकथाम को प्राथमिकता देते हुए आपदा विरोधी और राहत कार्य की जोड़ को महत्व देता है। देश भर में बहुमुखी आपदा विरोधी क्षमता को व्यापक तौर पर उन्नत किया जाना जरूरी है, ताकि जनता की जान-माल की सुरक्षा की गारंटी दी जा सके।
शी चिनफिंग ने अपने पत्र में आशा जतायी कि मौजूदा संगोष्ठी में भाग लेने वाले प्रतिनिधि सक्रिय रुप से विचार-विमर्श करेंगे, ताकि आपदा विरोधी अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत किया जा सके, प्राकृतिक विपदा के खतरे को कम किया जा सके और मानव जाति के साझे भाग्य वाले समुदाय की स्थापना के लिए सक्रिय योगदान किया जा सके।
(श्याओ थांग)











