चीन-अमेरिका आर्थिक व्यापारिक संबंध के स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाएं- चीन

2018-05-10 18:54:30
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/5

चीन को आशा है कि दोनों देशों के राजाध्यक्षों के मार्गदर्शन पर आपसी सम्मान और समानता के साथ विचार विमर्श वाले सिद्धांत के तहत चीन और अमेरिका संपर्क को गहराएंगे, वास्तविक सहयोग को ठोस रूप से मजबूत करते हुए मतभेद का प्रबंधन और नियंत्रण करेंगे, ताकि द्विपक्षीय आर्थिक व्यापारिक संबंध के स्वस्थ और स्थिर विकास को संयुक्त रुप से आगे बढ़ाया जा सके। चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता काओ फंग ने 10 मई को आयोजित न्यूज़ ब्रीफिंग में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 8 मई को चीनी और अमेरिकी राजाध्यक्षों ने फोन वार्ता में द्विपक्षीय आर्थिक व्यापारिक मुद्दे के अच्छी तरह समाधान पर महत्वपूर्ण आम सहमति प्राप्त की। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 9 मई को कहा कि चीन ने अमेरिका के निमंत्रण को स्वीकार किया, जिसके तहत उचित समय पर अमेरिका में विचार विमर्श किया जाएगा। अभी दोनों पक्षों के कार्य दलों के बीच घनिष्ठ संपर्क किया जा रहा है।

अमेरिका द्वारा कुछ दिन पहले सार्वजनिक की गई टैक्स वसुलने वाले चीनी उत्पादों की सूची की चर्चा करते हुए काओ फंग ने कहा कि चीन के रुख में कोई परिवर्तन नहीं आया है और न ही बदलेगा। चीन इस प्रकार के एकतरफ़ावाद और व्यापार संरक्षणवाद का विरोध करता है और अपने राष्ट्र और जनता के हितों की दृढ़ता के साथ रक्षा करता रहेगा।

(श्याओ थांग)

शेयर