चीन ने सफलता से उच्च संकल्प वाले नंबर पाँच उपग्रह का प्रक्षेपण किया
9 मई के तड़के दो बजकर 28 मिनट पर चीन ने थाएय्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च नंबर चार रॉलेट द्वारा सफलता से उच्च संकल्प वाले नंबर पाँच उपग्रह का प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह चीन के उच्च संकल्प के विशेष कार्यक्रम में एकमात्र उपग्रह है, जिसे उच्च वर्णक्रमीय संकल्प का महत्वपूर्ण कर्तव्य मिला हुआ है। वह चीन के पारिस्थितिक पर्यावरण की व्यापक निगरानी, भूमि संसाधनों की जांच, मौसम अवलोकन जैसे क्षेत्रों में सेवा देगा।
गौरतलब है कि चीन के उच्च संकल्प के विशेष कार्यक्रम को आकाश में नेत्र भी कहा जाता है। जिसका प्रयोग मुख्य तौर पर आधुनिक कृषि, भूकंप, आपदा की रोकथाम, संसाधन, पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाता है। वर्ष 2010 से इस कार्यक्रम के तले कई उपग्रहों का प्रक्षेपण सफलता के साथ किया गया है।
चीनी पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्रालय के उपग्रह पर्यावरण प्रयोग केंद्र के अध्यक्ष वांग छाओ के अनुसार उच्च संकल्प वाला नंबर पाँच उपग्रह चीन में उच्च संकल्प की पृथ्वी अवलोकन क्षमता के बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण द्योतक ही है।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में चीन के उच्च संकल्प के विशेष कार्यक्रम में शामिल उपग्रहों से भेजे गये आंकड़ों का प्रयोग चीन के 30 प्रांतों के 20 से अधिक व्यवसायों में किया जाता है। जो संबंधित विभागों का एक अनिवार्य संसाधन बन चुका है। साथ ही उसने बहुत हद तक विदेश में उसी प्रकार के उपग्रहों की जगह ले ली है। (चंद्रिमा)



