चीन ने लांग मार्च नम्बर 3 बी रॉकेट से एशिया-प्रशांत 6 सी उपग्रह प्रक्षेपित किया
2018-05-04 10:14:00
4 मई को चीन के शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में चीन निर्मित लांग मार्च नम्बर 3 बी रॉकेट से एशिया-प्रशांत 6 सी उपग्रह सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। यह उपग्रह “बेल्ट एंड रोड”के तटस्थ क्षेत्रों की सेवा करेगा। इससे एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में उपग्रह संचार और प्रसारण की क्षमता को उन्नत किया जाएगा।
चीनी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अकादमी ने इस उपग्रह का डिजाइन और निर्माण किया, जो अंतरिक्ष कक्षा में 15 साल तक सेवा कर सकेगा। लांग मार्च नम्बर 3 बी रॉकेट चीनी रॉकेट प्रौद्योगिकी अकादमी के द्वारा निर्मित किया गया है। यह लांग मार्च रॉकेटों का 273वां प्रक्षेपण है।
( हूमिन )


