चीनी राष्ट्रपति शी चिनफींग पेइचिंग विश्वविद्यालय का दौरा करने गये

2018-05-03 10:06:13
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
9/13

चीन के युवा दिवस के उपलक्ष्य में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव, राष्ट्रपति शी चिनफींग ने हाल ही में पेइचिंग विश्वविद्यालय का दौरा किया। शी चिनफींग ने कहा कि युवा लोग राष्ट्रीय पुनरुत्थान के महान कार्यों में मुख्य शक्ति की भूमिका निभाएंगे। उच्च शिक्षालयों का प्रमुख मिशन है समाजवादी निर्माताओं का प्रशिक्षण देना, इसलिए हमें चीनी विशेषता वाले विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय का निर्माण करना चाहिये।   

शी चिनफींग ने अपने सहपाठियों के साथ-साथ पेइचिंग विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का दौरा किया और अध्यापकों और छात्रों की संगोष्ठी में भी भाग लिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि चीन को एक आधुनिक समाजवादी देश बनाना दीर्घकालीन कार्य है। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी निर्माताओं का प्रयास चाहिये। हमें सही राजनीतिक दिशा पर कायम रहना चाहिये, उच्च गुणवत्ता वाले अध्यापकों का प्रशिक्षण देना चाहिये और उच्चस्तरीय प्रतिभा प्रशिक्षण की प्रणाली स्थापित करनी चाहिये।

 ( हूमिन )

शेयर