शी चिनफिंग व मोदी ने अनौपचारिक भेंट की
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 अप्रैल के दोपहर के बाद मध्य चीन के वूहान शहर में यात्रा पर आए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक भेंट की।
दोनों नेताओं की मुलाकात हूपेई प्रांत के संग्रहालय से शुरू हुई। जहां चीन के कुछ राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष प्रदर्शित हुए हैं। दोनों देशों के नेताओं ने चीनी राष्ट्र की पुरातन सभ्यता को देखा, और चीन-भारत दोनों पुरातन सभ्यता वाले देशों के बीच आदान-प्रदान को मजबूत करने, विभिन्न संस्कृतियों के सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व व वार्ता को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। बाद में दोनों पक्षों ने तुङहू होटल में वार्ता की।
गौरतलब है कि चीन व भारत की चर्चा के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग व प्रधानमंत्री मोदी 27 से 28 अप्रैल तक वूहान शहर में अनौपचारिक भेंट करते हैं। दोनों पक्ष वर्तमान में विश्व की स्थिति पर रणनीतिक विचार-विमर्श करेंगे, और चीन-भारत संबंधों के आगामी विकास के मामले पर गहन रूप से आदान-प्रदान करेंगे।
चंद्रिमा


