वर्तमान कठिनाइयों को दूर करने में काफी विश्वस्त : जेडटीई
चीनी सूचना तकनीक कंपनी जेडटीई ने 20 अप्रैल को दक्षिणी चीन के शेनचेन शहर में आयोजित समाचार समारोह में कहा कि अमेरिका द्वारा उसके खिलाफ किया गया प्रतिबंध अनुचित है। जेडटीई वर्तमान कठिनाइयों को दूर करने में काफी विश्वस्त है।
अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने 16 अप्रैल को जेडटीई के खिलाफ सात सालों तक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया जिसके मुताबिक अमेरिकी कारोबार सात सालों के भीतर जेडटीई को पुरजों की सप्लाई नहीं कर सकेंगे।
जेडटीई के वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि अमेरिका का फैसला अनुचित है और हम व्यापारिक मुद्दों के राजनीतिकरण का डटकर विरोध करते हैं। और अमेरिका के फैसले से अमेरिकी कारोबारों समेत दूसरे सहपाठियों के हितों को भी चोट पहुंचेगी। जेडटीई के विश्व भर में लाखों हजारों ग्राहकों और उपभोक्ताओं को भी अमेरिका के प्रतिबंध से नुकसान पहुंचेगा।
( हूमिन )


