123वां क्वांगचो व्यापार मेला : चीन में खुलेपन के विस्तार की एक झलक
इन दिनों 123वां चीनी आयात निर्यात वस्तुओं का व्यापार मेला दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में आयोजित हो रहा है। यह वर्ष 1949 में नए चीन की स्थापना के बाद से लेकर अब तक सबसे पूराने इतिहास वाला व्यापारिक मेला है, जिसकी स्थापना वर्ष 1957 में हुई। हर साल वसंत और शरत दोनों ऋतुओं में एक बार आयोजित किया जाता है।
पिछले 60 से अधिक साल में क्वांगचो व्यापार मेले का शानदार विकास हुआ, जो विश्व ध्यानाकर्षक व्यापारिक सौदा केंद्र बन गया है। मेले के प्रदर्शनी हॉल का क्षेत्रफल 11.8 लाख वर्ग मीटर है, जिसमें कुल 60 हज़ार मंडप उपलब्ध हैं। इस बार के मेले में 25 हज़ार कंपनियां भाग ले रही हैं। 210 देशों और क्षेत्रों से आए व्यापारी इसमें सौदा कर रहे हैं।
अप्रैल महीने में विश्व व्यापार की नज़र एक बार फिर चीन पर गई। बोआओ एशिया मंच से क्वांगचो व्यापार मेले तक, स्पष्ट जाहिर होता है कि चीन के खुलापन का अधिक से अधिक विस्तार होगा, खुला द्वार कभी बंद नहीं होगा।
(श्याओ थांग)






