चीन की यात्रा करेंगी सुषमा स्वराज

2018-04-18 19:19:46
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/3

चीनी विदेश मंत्री वांग यी के निमंत्रण पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शांगहाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्री में भाग लेने के साथ-साथ चीन की राजकीय यात्रा करेंगी। विश्वास है कि उनकी यात्रा से चीन-भारत राजनीतिक आपसी विश्वास और मजबूत होगा, द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोगी साझेदार संबंध लगातार गहराया जाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ छुनयिंग ने 18 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

इधर के दिनों में चीन और भारत की सरकारों के बीच आवाजाही अधिक रही। मौजूदा यात्रा के दौरान वांग यी सुषमा स्वराज के साथ वार्ता करेंगे और चीन-भारत संबंध तथा अन्य समान रुचि वाले अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता हुआ ने कहा कि चीन और भारत एक दूसरे के महत्वपूर्ण पड़ोसी ही नहीं, बल्कि बड़े विकासमान देश और प्रमुख नवोदित बाज़ार देश भी हैं। दोनों देशों के नेताओं ने चीन और भारत के बीच अधिक घनिष्ठ विकसित साझेदार संबंध की स्थापना वाला लक्ष्य निश्चित किया, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में पर्याप्त विकास प्राप्त किया। इस वर्ष अब तक, चीन-भारत संबंध में सक्रिय विकास हो रहा है। चीन भारत के साथ मिलकर उच्च स्तरीय आवाजाही को बरकरार रखते हुए वास्तविक सहयोग का विस्तार करना, मतभेदों का प्रबंधन करते हुए नियंत्रण करना और द्विपक्षीय संबंध के विकास को और आगे बढ़ाना चाहता है।

गौरतलब है कि शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की विदेश मंत्री परिषद का सम्मेलन 24 अप्रैल को पेइचिंग में आयोजित होगा।

(श्याओ थांग)

शेयर