विभिन्न देश किसी भी संरक्षणवाद से दूर रहें : क्रिस्टिन लागार्ड
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक क्रिस्टिन लागार्ड ने हाल में चीन के हांगकांग में कहा कि आयात प्रतिबंध कदम उठाने से सभी लोगों को नुकसान पहुंचेगा, विभिन्न देशों की सरकार को किसी भी संरक्षणवाद से दूर रहना चाहिए।
क्रिस्टिन लागार्ड ने दक्षिण चीन के हाईनान प्रांत में आयोजित बोआओ एशिया मंच में भागीदारी के बाद निमंत्रण पर हांगकांग विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने हांगकांग विश्वविद्यालय के एशिया वैश्विक संस्थान में भाषण देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आर्थिक वृद्धि के प्रति आशावान है।
वैश्विक आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए लागार्ड ने अपने विचार व्यक्त किए हैं। पहला, संरक्षणवाद से दूर रहें। लागार्ड के विचार में आयात प्रतिबंध कदम उठाने से उत्पादों की कीमतें बढ़ेंगी और लोगों के पास विकल्प सीमित हो जाएगा, इससे उत्पादन दर के संवर्द्धन और नई तकनीक के प्रसार क्षेत्र में व्यापार की भूमिका बाधित होगी। संरक्षण किए जाने वाले उद्योग की प्रतिस्पर्धा शक्ति कमज़ोर होगी और अंत में उसे नुकसान पहुंचेगा। दूसरा, वैश्विक अर्थतंत्र को वित्तीय जोखिम की रोकथाम करनी चाहिए। तीसरा, अनवरत और आम उदारता वाली दीर्घकालीन आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाया जाए। लागार्ड के विचार में यह कुंजीभूत चुनौती है। विभिन्न देशों को आर्थिक सुधार और नीतिगत कार्रवाई पर अधिक जोर देना चाहिए, इससे उत्पादन दर और निहित आर्थिक वृद्धि मज़बूत होंगी।
(श्याओ थांग)




