चीन में 190 शहरों में ट्रेफिक कार्ड का इंटरकनेक्शन चालू
चीनी परिवहन मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब देश में कुल 190 शहरों में ट्रैफिक कार्ड का इंटरकनेक्शन हो चुका है। जारी हुए 1.3 करोड़ से ज्यादा ट्रैफिक कार्ड पेइचिंग-थ्येनचिन-हपेइ क्षेत्र, यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र, चुच्यांग नदी डेल्टा क्षेत्र, यांग्त्ज़ी नदी आर्थिक बेल्ट आदि कई प्रमुख क्षेत्रों में चालू हो रहे हैं, जिसका प्रयोग बस, मेट्रो, टैक्सी, सार्वजनिक बाइसिकल और नौका आदि वाहनों में किया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक हाल के वर्षों में परिवहन मंत्रालय ने लोगों की आजीविका में सुधार करने के लिए ट्रैफिक कार्ड के इंटरकनेक्शन को तेज़ी से बढ़ावा दिया है। गौरतलब है कि इस साल के अंत तक 220 शहरों में ट्रैफिक कार्ड के इंटरकनेक्शन को पूरा करने का लक्ष्य भी तय किया गया है। इसके साथ 2020 में मूल रूप से चीन के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरकनेक्शन को पूरा करने की कोशिश भी की जाएगी।
(नीलम)



