शनयांग में चीनी शहीदों की अस्थियों के अवशेष दफ़नाने की रस्म आयोजित

2018-03-29 11:08:44
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/6

29 मार्च को सुबह दस बजे स्वदेश वापस लाए गए पांचवीं खेप के चीनी जन स्वयं सैनिकों के शहीदों की अस्थियों के अवशेष को दफ़नाने की रस्म ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शनयांग स्थित अमेरिका के खिलाफ़ कोरिया की मदद के लिए स्थापित शहीद कब्रिस्तान में आयोजित हुई।

चीनी जन मुक्ति सैनिक राष्ट्रीय झंडे से लिपटे हुए शहीदों के ताबूतों को उठाते हुए स्मृति स्मारक पहुंचे। कब्रिस्तान पार्क के चौक पर स्थापित सौ मीटर लम्बी दीवार पर शहीदों के नाम अंकित हैं। रस्म में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय गीत के साथ शहीदों के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त किया।

गौरतलब है कि अब तक शनयांग के इस शहीद कब्रिस्तान में कुल पाँच खेपों के 589 चीनी जन स्वयं सेना के शहीदों की अस्थियों के अवशेष दफ़नाए गए हैं।

(श्याओ थांग)  

 

शेयर