म्यांमार के नए राष्ट्रपति को शी चिनफिंग ने दी बधाई
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 28 मार्च को म्यांमार के नव निर्वाचित राष्ट्रपति विन माइंट को संदेश भेजकर बधाई दी।
अपने बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और म्यांमार पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी हैं। दोनों देशों की जनता के बीच गहरे संबंध मौजूद हैं। इधर के वर्षों में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संपर्क लगातार किया जा रहा है, वास्तविक सहयोग का विस्तार हो रहा है। जबकि मानविकी आदान-प्रदान सक्रिय है और बहु-पक्षीय समन्वय घनिष्ठ हो रहा है। जिससे चीन और म्यांमार की जनता को वास्तविक लाभ ही नहीं मिला, बल्कि क्षेत्रीय शांति और समृद्धि में भी सक्रिय योगदान दिया गया। मैं चीन-म्यांमार संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूँ और आपके साथ मिलकर पारंपरिक मैत्री को सुदृढ़ करने, आपसी लाभ और सहयोग को गहराना चाहता हूँ। ताकि चीन और म्यांमार के बीच सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग और साझेदार संबंधों को और ऊंचे स्तर तक पहुंचाया जा सके और दोनों देशों एवं दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।
(श्याओ थांग)


