चीन अत्यधिक कुशल प्रतिभाओं के लिए ज्यादा उदार नीति अपनाएगा

2018-03-26 17:27:53
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
4/7

चीनी मानव संसाधन और सामाजिक गारंटी मंत्रालय के उप मंत्री थांग थाओ ने 26 मार्च को पेइचिंग में कहा कि चीन अत्यधिक कुशल प्रतिभाओं के लिए ज्यादा उदार नीति अपनाएगा।

 उन्होंने राज्य परिषद के न्यूज़ कार्यालय द्वारा आयोजित न्यूज़ ब्रिफिंग में कहा कि चीन अत्यधिक कुशल लोगों की सेवा गारंटी को मज़बूत करेगा, उनके साथ राजनयिक व्यवहार, सामाजिक व्यवहार और आर्थिक व्यवहार उन्नत किया जाएगा। इसके साथ ही इन प्रतिभाओं के रिहायशी महान, घर बसाना, उनके बच्चों की शिक्षा जैसे क्षेत्रों में मौजूद सवालों का समाधान किया जाएगा। राष्ट्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजनाओं में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा और इन प्रतिभाओं के बौद्धिक संपदा अधिकार और तकनीकी नवाचार के नए फलों की रक्षा की जाएगी।

बताया जाता है कि वर्तमान में चीनी रोजगार कर्मियों में कुशल श्रमिकों का अनुपात 20 प्रतिशत रहा, इसमें अत्याधिक कुशल प्रतिभाओं की संख्या केवल 6 प्रतिशत रही। दोनों का अनुपात कम है।

(श्याओ थांग)

 

 

शेयर