पेइचिंग में चीन और कैमरून के राष्ट्रपतियों के बीच वार्ता

2018-03-23 08:41:22
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
2/3

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 22 मार्च को पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने एक स्वर में माना कि द्विपक्षीय मैत्री का आधार बहुत मजबूत है और सहयोग की निहित शक्ति भी बड़ी है। इसी के तहत चीन-कैमरून संबंध को और ऊंचे स्तर तक पहुंचाया जाएगा।  

शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रपति बिया अफ्रीका में वरिष्ठ नेता ही नहीं, चीनी जनता के पुराने दोस्त भी हैं। कैमरून अफ्रीका में चीन के पारंपरिक मित्रवत देश और महत्वपूर्ण सहयोगी साझेदार है। कूटनीतिक संबंध की स्थापना के बाद पिछले 47 सालों में दोनों देश आपसी सम्मान के आधार पर एक दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं। आपस में मूल हितों और महत्वपूर्ण चिंता वाले मुद्दों पर चीन और कैमरून एक दूसरे को समझते हैं और आपसी समर्थन देते हैं। चीन कैमरून के साथ मिलकर द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मज़बूत बनाना चाहता है, ताकि चीन-कैमरून संबंध को और ऊंचे स्तर तक पहुंचाया जा सके और दोनों देशों की जनता को लाभ मिल सके।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि दोनों देशों को आपस में उच्च स्तरीय और विभिन्न स्तरीय आवाजाही बरकरार रखनी चाहिए। चीन कैमरून के स्वतंत्र रूप से अपने विकास के रास्ते को चुनने का समर्थन करता है। द्विपक्षीय व्यापारिक आवाजाही को विस्तार करते हुए अहम क्षेत्रों में आपसी लाभ वाले सहयोग को मज़बूत करना चाहता है। मानविकी आदान-प्रदान को घनिष्ठ बनाकर दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ बढ़ायी जाए। चीन शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मामले में कैमरून के साथ सहयोग मजबूत करते हुए अफ्रीका और विकासशील देशों के समान हितों की रक्षा करना चाहता है और साथ ही“बेल्ट एंड रोड”के निर्माण में कैमरून का स्वागत करता है।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि पिछले दसेक सालों में चीन और अफ्रीका सच्ची मित्रता के आधार पर एकता और सहयोग करते रहे हैं। दोनों पक्ष न केवल साझे भाग्य समुदाय हैं, बल्कि सहयोग और उभय जीत वाले हितों का समुदाय भी हैं। चीन-अफ्रीका सहयोग का मूल अर्थ यह है कि चीन के विकास और अफ्रीका के विकास को घनिष्ठ रूप से जोड़ा जाए, ताकि सहयोग, उभय जीत और समान विकास साकार हो सके। चीन हमेशा से अफ्रीकी देशों समेत व्यापक विकासशील देशों के साथ खड़ा रहता है और सदैव अफ्रीका के सच्चे दोस्त और विश्वसनीय साझेदार बनना चाहता है। 

राष्ट्रपति बिया ने कहा कि पारस्परिक सम्मान के आधार पर कैमरून और चीन की मैत्री बहुत लम्बे समय तक कायम रही है, जो कि समय की कसौटी पर खरी उतरती है। चीन ने कैमरून के आर्थिक सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए मित्रवत सहायता दी, जिससे कैमरून की जनता को लाभ मिला है। कैमरून“बेल्ट एंड रोड”वाले प्रस्ताव का प्रशंसक है और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के ढांचे में आपसी सहयोग और“एक चीन”की नीति का समर्थन करता है। कैमरून चीन के साथ मिलकर संयुक्त राष्ट्र समेत बहु-पक्षीय ढांचे में आदान-प्रदान और सहयोग को अधिक मजबूत करने को तैयार है।

वार्ता के बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने आर्थिक तकनीकी सहयोग, मानव संसाधन विकास, आधारभूत संस्थापन निर्माण और उत्पादन क्षमता सहयोग आदि क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर के साक्षी बने।

(श्याओ थांग)


शेयर