म्याओ जातीय वसंतोत्सव मेला
2018-03-04 17:36:20
3 मार्च को क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश की रोंगश्वेइ म्याओ जातीय स्वायत्त कांउटी में करीब 10 हज़ार से अधिक लोग लू शंग वाद्य यंत्र बजाने, गीत गाने और नाचने के माध्यम से वसंतोत्सव की खुशियां मना रहे थे। इस गतिविधि को म्याओ जाति का सिलसिलेवार फोह्वेइ मेला कहा जाता है, जिसे वर्ष 2006 में राष्ट्र स्तरीय गैर भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों की सूची में शामिल हुआ। यह म्याओ जाति के लोग पूर्वजों की पूजा करने, आपदा दूर करने और सुखमय की प्रार्थना करने, आपस में आदान प्रदान करने वाला सामूहिक मेला है, जो स्थानीय म्याओ जाति का पारंपरिक त्योहार है।






