19वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी का तीसरा पूर्णाधिवेशन संपन्न
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 19वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी का 3 दिवसीय तीसरा पूर्णाधिवेशन 28 फ़रवरी को पेइचिंग में संपन्न हुआ। जिसमें विचार विमर्श करने के बाद चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा(एनपीसी) और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन(सीपीपीसीसी) को देश में नए सत्र के नेताओं की नाम सूची और सीपीपीसीसी के नेताओं की नाम सूची पेश की गई, इसके साथ ही विचार विमर्श किए जाने के बाद“पार्टी और देश में संस्थागत सुधार से जुड़े सीपीसी केंद्रीय समिति का निर्णय”और“पार्टी और देश में संस्थागत सुधार का प्रस्ताव”पारित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने महत्वपूर्ण भाषण दिया।
पूर्णाधिवेशन ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 19वीं केंद्रीय समिति के पहले पूर्णाधिवेशन के आयोजन के बाद से अब तक सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो द्वारा किए गए कार्यों का सक्रिय आकलन किया और माना कि 13वीं एनपीसी के पहले पूर्णाधिवेशन और 13वें सीपीपीसीसी के पहले पूर्णाधिवेशन का अच्छी तरह आयोजन करना पार्टी, देश और विभिन्न जातियों के समग्र खुशहाल समाज के निर्माण तथा नए युग में चीनी विशेषता वाले समाजवाद की महान विजय की प्राप्ति के लिए बहुत सार्थक है।
पूर्णाधिवेशन की समाप्ति पर विज्ञप्ति जारी की गयी। जिसमें कहा गया कि पार्टी और देश में संस्थागत सुधार को आगे बढ़ाना देश की शासन व्यवस्था और शासन क्षमता को आगे बढ़ाने वाला गहरा रूपांतरण है। नेशनल इंस्टीट्यूट्स फ़ंक्शन सिस्टम चीनी विशेषता वाले समाजवादी प्रणाली का अहम अंक है, जो देश के शासन के लिए हमारी पार्टी की महत्वपूर्ण गारंटी भी है। नए युग में नई मांग पेश की गई है, सीपीसी को व्यापक और गहरा सुधार करना चाहिए, ताकि देश की शासन व्यवस्था और शासन क्षमता की आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाया जा सके और चीनी समाजवादी व्यवस्था की अच्छाइयां दिखा सके।
पूर्णाधिवेशन में कहा गया कि पार्टी और देश में संस्थागत सुधार का लक्ष्य पूरी प्रणाली, वैज्ञानिक मानक, कारगर प्रचालन वाली पार्टी और नेशनल इंस्टीट्यूट्स फ़ंक्शन सिस्टम को स्थापित करना और सर्वांगीण तौर पर देश की शासन क्षमता और स्तर को उन्नत करना है।
पूर्णाधिवेशन यह भी कहा गया कि पार्टी और देश में संस्थागत सुधार करने की प्राथमिकता चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के चतुर्मुखी नेतृत्वकारी व्यवस्था को संपूर्ण करना है। महत्वपूर्ण कार्यों में पार्टी की नेतृत्वकारी प्रणाली की स्थापना कर उसे संपूर्ण किया जाए। पार्टी की अनुशासन जांच व्यवस्था और राष्ट्रीय निगरानी और जांच व्यवस्था में सुधार को आगे बढ़ाया जाए।
पूर्णाधिवेशन में कहा गया कि सरकारी संस्थागत सेटिंग्स और कार्यात्मक कॉन्फ़िगरेशन पार्टी और देश में संस्थागत सुधार के लिए महत्व कार्य है। उच्च गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक आर्थिक व्यवस्था का निर्माण किया जाए, सरल शासन को आगे बढ़ाया जाए, बाज़ार निगरानी व प्रबंधन और कानून प्रणाली को संपूर्ण किया जाए। साथ ही प्राकृतिक संसाधन और पारिस्थितिकी पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का रूपांतरण किया जाए, सार्वजनिक सेवा प्रबंधन व्यवस्था को संपूर्ण किया जाए, सरकारी कार्य क्षमता को उन्नत किया जाए और जनता की संतुष्टि के लिए सेवा वाली सरकार की स्थापना की जाए।
पूर्णाधिवेशन में यह भी कहा गया कि पार्टी, सरकार, सेना और नागरिकों से जुड़ी संस्थाओं में सुधार का बंदोबस्त किया जाए, केंद्रीय और स्थानीय कर्तव्यों के बीच संबंधों को बेरोकटोक बनाया जाए, केंद्र से विभिन्न स्थलों तक बेरोकटोक प्रचालन, जीवन शक्ति से ओतप्रोत कार्य प्रणाली स्थापित की जाए। पार्टी और देश की संस्थाओं में कानूनी व्यवस्था को संपूर्ण किया जाए, कानून के अनुसार विभिन्न प्रकार वाली संस्थाओं का प्रबंधन किया जाए। सरकारी विभागों में अधिकार और उत्तरदायित्व से जुड़ी सूची प्रणाली का व्यापक तौर पर लागू किया जाए और कर्तव्य निभाने वाली कार्रवाई का मापदंड बनाया जाए और इसे सीमित किया जाए। ताकि अधिकार का प्रचालन सूर्य की किरणों में किया जा सके।
(श्याओ थांग)



