सीआरआई और चीनी विमानन समूह ने सामरिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया
12 फरवरी को सीआरआई और चीनी विमानन समूह ने पेइचिंग में सामरिक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया। समझौते के मुताबिक दोनों पक्ष अपनी श्रेष्ठता का प्रसार कर सांस्कृतिक प्रसार, सांस्कृतिक विषय बनाने, सांस्कृतिक प्लेटफार्म के निर्माण और सांस्कृतिक विषयों के विदेशी प्रसार के कई क्षेत्रों में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही विमान पर इंटरनेट युग के आगमन पर चीनी विमानन समूह विमानों पर इंटरनेट प्लेटफार्म के निर्माण को भी तेज़ करेगा। विमानन इंटरनेट क्षेत्र में दोनों पक्ष गहन रूप से सहयोग करेंगे। चीनी विमानन समूह के सीईओ सुंग चीयोंग और सीआरआई के निदेशक वांग गंगन्येन ने हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया।
गौरतलब है कि विश्व के 190 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में फैले एयर चाइना की फ्लाइट लाईनें चीनी कहानी को अच्छी तरह सुनाने, चीनी विचारधारण और चीनी संस्कृति का प्रसार करने का अहम माध्यम है। भविष्य में चीनी विमानन समूह सीआरआई के साथ सहयोग कर अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव वाली एयर लाइंस कंपनी की ब्रांड छवि की रचना करेगा।
(श्याओयांग)


