चीन में ग्रामीण मार्गों की कुल लम्बाई 40 लाख किलोमीटर तक पहुंची

2018-02-08 10:25:33
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/6

चीनी यातायात और परिवहन मंत्रालय के संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति ने 7 फरवरी को पेइचिंग में कहा कि हाल ही में देश के ग्रामीण मार्गों की कुल लम्बाई 39.6 लाख किलोमीटर तक जा पहुंची है। 99 प्रतिशत से ज्यादा कस्बों में डामर वाली सड़कें उपलब्ध हैं और यात्री बस वहां तक जा सकती हैं। भविष्य में चीनी यातायात और परिवहन मंत्रालय सिलसिलेवार कदम उठाकर ग्रामीण मार्गों के प्रबंध और प्रचलन के क्षेत्रों में मौजूद समस्याओं का हल करेगा।

चीनी यातायात और परिवहन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पिछले पाँच वर्षों में चीन ने कुल मिलाकर 2.7 खरब चीनी युआन की पूंजी देकर करीबी क्षेत्रों के ग्रामीण मार्गों के निर्माण का समर्थन किया। साथ ही चीन ने कृषि उद्योग के विकास को मद्देनज़र देश में 25 हजार किलोमीटर वाली संसाधन सड़क, पर्यटन सड़क और उद्योग सड़क का निर्माण किया है। भविष्य में चीन इन मार्गों के प्रबंध और प्रचलन में मौजूद कठिनाईयों का हल करने के लिए कारगर कदम भी उठाएगा।

 (श्याओयांग)

 

शेयर