चीन के एक रॉकेट से 7 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया

2018-02-02 18:39:20
शेयर
शेयर Close
Messenger Messenger Pinterest LinkedIn
1/7

2 फरवरी को चीन का विद्युत चुंबकीय निगरानी परीक्षण उपग्रह च्यांग हेंग नंबर 1 च्यू छ्वान उपग्रह-प्रक्षेपण केंद्र से सफलता के साथ छोड़ा गया। यह चीन के भूकंप स्टीरियो अवलोकन व्यवस्था का पहला अंतरिक्ष आधारित मंच है। इस बार के प्रक्षेपण में चीन, उरुग्वे और डेनमार्क के अन्य 6 माइक्रो उपग्रह भी एक साथ छोड़े गए।

च्यांग हेंग नंबर 1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण से चीन विश्व में कक्षा में उच्च परिशुद्धता भूभौतिकीय क्षेत्र वाले अन्वेषण उपग्रह छोड़ने वाले कुछ देशों में से एक बन गया है। इस उपग्रह के सफल प्रक्षेपण से चीन के उपग्रह विकास क्षेत्र में कई सफलताएं मिलीं, समग्र तकनीकी संकेतक अंतर्राष्ट्रीय प्रगति स्तर पर पहुंच गया। च्यांग हेंग नंबर 1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण से भूकंपी तंत्र पर अध्ययन के लिए नया तकनीकी माध्यम प्रदान किया गया।

(वनिता)

शेयर